Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

सट्टे की लत और ‘बचपन के दोस्त’ का कत्ल: सिवनी पुलिस ने सुलझाई पंकज ठाकुर की अंधी हत्या की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

0
राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी ,सिवनी की कोतवाली पुलिस ने मुंगवानी रोड पर निर्माणाधीन मकान में हुई पंकज ठाकुर की सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया है। महज़ 4,500 रुपये और सट्टे के विवाद में बचपन के दोस्त ने ही अपने साथी के साथ मिलकर पंकज की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्रिकेट सट्टे ने बनाया हत्यारा
पुलिस की पूछताछ में जो चौंकाने वाला खुलासा हुआ, उसके मुताबिक आरोपी राहुल ठाकुर और कमलेश बंदेवार मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने के आदी हैं।
 16 दिसंबर: आरोपियों ने सट्टा खेलने के लिए कमलेश की चांदी की चैन पंकज के पास गिरवी रखकर 1,500 रुपये उधार लिए, जिसे वे हार गए।
 17 दिसंबर: अगले दिन फिर सट्टा खेलने के लिए आरोपियों ने पंकज से 2,500 रुपये मांगे। पंकज ने 1,700 रुपये फोन-पे किए और 800 रुपये नगद दिए।
शराब, विवाद और खूनी अंजाम
घटना वाली रात तीनों ने मुंगवानी रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद जब पंकज ने अपने पुराने और नए मिलाकर कुल 4,500 रुपये वापस मांगे, तो राहुल और कमलेश ने पैसे देने से साफ मना कर दिया।
जब पंकज ने पुलिस और कोर्ट-कचहरी की धमकी दी, तो आवेश में आकर दोनों आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर पंकज को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपियों ने पंकज की सोने की अंगूठी और उसकी जेब में रखे 4,500 रुपये भी लूट लिए।
ऐसे पकड़े गए शातिर आरोपी
18 दिसंबर को शव मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि राहुल ठाकुर घटना के दिन मृतक के साथ आखिरी बार देखा गया था।
  राहुल ने घटना के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया था।
  वह पुलिस से बचने के लिए छिपा रहा और अपने दोस्त पंकज के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।
  25 दिसंबर को पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल और उसके साथी कमलेश को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
 राहुल ठाकुर (36 वर्ष): निवासी गाडरवाड़ा, हाल निवासी भैरोगंज, सिवनी।
  कमलेश बंदेवार (32 वर्ष): निवासी छिंदवाड़ा, हाल निवासी सिवनी।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 103(1), 315 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से लूटी गई सोने की अंगूठी और नकदी बरामद करने के लिए पुलिस उन्हें न्यायालय से रिमांड पर ले रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.