Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

मजहब की दीवार ढही, प्यार की जीत हुई: हिंदू रीति-रिवाज से मुस्लिम दुल्हनिया ने लिए सात फेरे, हर तरफ हो रही चर्चा

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से प्रेम और आपसी सहमति की एक अनोखी कहानी सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल ने धर्म की बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह कर लिया. यह मामला रायबरेली और अमेठी जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, अमेठी जनपद की रहने वाली रेशम बानो और रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के बैरहना मोहल्ला निवासी अभिषेक सोनकर की मुलाकात करीब तीन साल पहले हुई थी. यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. समय के साथ उनका रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि उन्होंने एक साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं.

बताया जा रहा है कि अभिषेक सोनकर ने जेल रोड स्थित एक मंदिर में रेशम बानो को बुलाकर विवाह का प्रस्ताव रखा. दोनों ने आपसी सहमति से शादी करने का फैसला किया और मंदिर परिसर में ही हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार कर लिया. इस दौरान दोनों की रजामंदी से विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं.

शादी करके क्या बोली रेशमा?

सूत्रों के मुताबिक, रेशम बानो ने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म स्वीकार किया है. रेशम का कहना है कि उसने यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपने प्रेम और विश्वास के आधार पर लिया है. रेशम बानो ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह अभिषेक से प्यार करती है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है, इसलिए उसने स्वेच्छा से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया.

लव मेरिज की हो रही चर्चा

इस विवाह की खबर जैसे ही सामने आई, रायबरेली से लेकर अमेठी तक इसकी चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोग इसे प्रेम की जीत बता रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक परंपराओं को चुनौती देने वाला कदम मान रहे हैं. हालांकि, दोनों का कहना है कि उन्होंने पूरी समझदारी और सहमति से यह निर्णय लिया है. फिलहाल यह प्रेम विवाह इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इसे बदलते सामाजिक सोच और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के रूप में भी देख रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.