Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: डिजिटल अरेस्ट कर 3 करोड़ उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बंगाल से मास्टरमाइंड अरेस्ट

देशभर में डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन एक के एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. पुलिस भी इस तरह की घटनाओं में बिल्कुल कोताही नहीं बरत रही है. ऐसे ही एक मामले में पश्चिम बंगाल की साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से 3 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है.

यह पूरा मामला नवंबर साल 2024 का है. पटना के कदमकुआं इलाके में रहने वाली एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को साइबर फ्रॉड ने फोन किया. उसने महिला से कहा कि आपने एसबीआई से क्रेडिट कार्ड से अप्लाई किया था. उस कार्ड से 1.15 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं, जो कि मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा है. यह बात सुनते ही महिला काफी घबरा गई. फ्रॉड ने इसके बाद महिला प्रोफेसर की बात एक फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी से कराई.

अरेस्ट वारंट भेजकर धमकाया

फर्जी अधिकारी ने महिला को धमकाते हुए फर्जी अरेस्ट वारंट भेज दिया और कहने लगा कि अब आपके खाते की जांच होगी. ठगों ने महिला को 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा. इस दौरान फर्जी अधिकारी ने महिला को एक अकाउंट नंबर दिया और कहा कि आपके खाते में जितना भी पैसा है, उसे इस खाते में ट्रांसफर कीजिये. आरबीआई इसकी जांच करेगा, सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद आपको एनओसी मिलेगी.

FD तोड़कर दिए थे 3 करोड़ रुपए

महिला प्रोफेसर ने 48 घंटे में अपनी तीन एफडी तोड़कर 3 करोड़ रुपए ठग के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए. इतना ही नहीं, ठग ने आरबीआई से एनओसी लेने के लिए अतिरिक्त 7.50 लाख रुपए की मांग की थी. हालांकि, इस दौरान महिला के बेटे ने उसे फोन किया. बात के करते ही वह मां की परेशानी को समझा गया. ज्यादा जिद करने पर महिला ने बेटे को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

साइबर ठग शुभम रॉय अरेस्ट

पटना साइबर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. अब करीब 1 साल से ज्यादा बीत जाने के बाद पुलिस ने महिला प्रोफेसर से ठगी करने वाले एक शातिर को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शुभम रॉय के तौर पर हुई है, जो कि हुगली जिले के सरेमपुर इलाके का रहने वाला है. कल्याणी साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है.

कल्याणी पुलिस की टीम डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ की ठगी के मामले में शुभम की तलाश कर रही थी. बंगाल पुलिस ने शुभम की गिरफ्तारी की जानकारी पटना पुलिस को भी दी है. पटना साइबर पुलिस महिला प्रोफेसर से जुड़े ठगी के मामले में शुभम को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.