Local & National News in Hindi

14 जनवरी को मनाया जायेगा सशस्‍त्र बल बेटरन्‍स दिवस

0 11

राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी। शासन के निर्देशानुसार 14 जनवरी को सशस्‍त्र बल बेटरन्‍स दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कार्यक्रम अंतर्गत वरिष्‍ठ भूतपूर्व सैनिकों, अलंकृत सैनिकों एवं वीर नारियों का सम्‍मान किया जायेगा। इस अवसर पर इन्‍हें प्रशंसा पत्र एवं प्रतीक चिन्‍ह भेंट किये जायेंगे। कार्यक्रम के लिए जिला सैनिक कल्‍याण अधिकारी सिवनी को नोडल नियुक्‍त किया गया है साथ ही शहरी क्षेत्र में शहरी विकास अभिकरण सिवनी एवं संबंधित मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी एवं संबंधित तहसीलदारों को अधिकृत किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.