Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पुलिस अधिकारी को भारी पड़ा ‘स्टाइलिश’ लुक: DSP के लाल बालों पर मचा बवाल, IG ने सख्त लहजे में कहा- तुरंत बदलो रंग!

ओडिशा में हेयर स्टाइल बदलना एक पुलिस अधिकारी को भारी पड़ गया. जगतसिंहपुर जिले में एक पुलिस अधिकारी अपने बालों को पॉपी रेड कलर करने की वजह से मुश्किल में पड़ गए. ड्यूटी करते समय उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद उनके हेयरस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, जिसके बाद सीनियर पुलिस अधिकारी को उन्हें बालों का रंग बदलने का निर्देश देना पड़ा.

49 वर्षीय रश्मि रंजन दास मौजूदा समय में जगतसिंहपुर में मानवाधिकार संरक्षण सेल में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. उनकी पहचान एक निडर अधिकारी के तौर पर की जाती है. उन्हें जानने वाले अधिकारियों ने बताया कि वह कुछ समय से इसी हेयरस्टाइल में हैं. हाल ही में उनका हेयर स्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा में आया, जिसमें कई ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस अधिकारी या किसी भी पुलिसकर्मी को ऐसा हेयरस्टाइल रखने की इजाजत है.

IG ने कहा, तुंरत बदलों बालों का रंग

मामला बढ़ता देख इंस्पेक्टर जनरल (IG), सेंट्रल रेंज, सत्यजीत नायक ने DSP को सार्वजनिक व्यवहार में मर्यादा बनाए रखने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि वह तुरंत अपनी हेयर स्टाइल और बाल के कलर को बदलें. वहीं सीनियर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यूनिफॉर्म वाली सेवाओं में अनुशासन और सही सार्वजनिक व्यवहार जरूरी है. वहीं डीएसपी रश्मि रंजन दास की ओर से इस मामले में कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है.

क्या है नियम?

हालांकि पुलिस मैनुअल में अधिकारियों के बालों के रंग के बारे में कोई खास नियम नहीं है, लेकिन सीनियर अधिकारियों का मानना है कि इससे अनुशासन कम होता है. वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तर्क दिया कि यह खाकी वर्दी से जुड़ी पारंपरिक अधिकार और गंभीरता को कम करता है.

वहीं आईजी ने कहा कि मैंने एसपी को निर्देश दिया है कि वह अधिकारी से कहें कि वह अपने बालों का स्टाइल सभ्य और वर्दी वाले आदमी के हिसाब से रखें. उन्होंने कहा कि इस मामले पर कोई औपचारिक सर्कुलर या लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है.

IG ने कहा कि सब कुछ लिखित आदेशों से नहीं हो सकता. कांस्टेबल से लेकर सीनियर अधिकारियों तक, पुलिस सर्विस में सभी को वर्दी का सम्मान करना चाहिए और शालीनता को सबसे ज्यादा अहमियत देनी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.