Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

जिला स्तरीय रोजगार- स्‍वरोजगार मेला 18 फरवरी को

0

राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र  एवं शासकीय आई.टी.आई. सिवनी के संयुक्‍त तत्वाधान में शिक्षित बेरोजगार युवाओं-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्‍वरोजगार में संलग्‍न किये जाने के उद्देश्य से राशि लॉन बारापत्‍थर सिवनी में  दिनांक 18 फरवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक युवा संगम कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा हैं।
जिला रोजगार अधिकारी सिवनी द्वारा बताया गया कि आयोजित मेले में प्रदेश की विभिन्न कंपनी द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। नियोजकों द्वारा ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, बीमा एजेंट, सेल्स एक्सिकेटिव, कॉल सेन्टर, ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी एवं स्‍वरोजगार योजना अंतर्गत ऋण वितरण प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे।
उन्‍होंने बताया कि ऐसे इच्छुक आवेदक जो आयोजित मेले में जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो एवं जिन्‍होंने कक्षा 8 वीं, 10 वीं, 12 वी, आईटीआई और स्नातक तक उत्तीर्ण हैं। वे अपने समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, अंकसूची, दो पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर मेले में उपस्थित हो सकते हैं। इस हेतु मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.