Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

जनगणना 2027 प्रशिक्षण सत्र का हुआ शुभारंभ

0

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी।  जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ आज जिला पंचायत सभा कक्ष, सिवनी में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती शीतला पटले शामिल हुईं।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पटले ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसके आधार पर शासन की योजनाओं एवं नीतियों की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपादित किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही उन्होंने आगामी डिजिटल जनगणना को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण के प्रत्येक बिंदु को व्यवहारिक रूप से समझने एवं मैदानी स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसीलदारों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनगणना के प्रथम चरण की कार्यप्रणाली, डिजिटल एप्लीकेशन, डेटा संकलन एवं मैदानी तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर्स  संजय सोनी एवं  शिवम श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। इस अवसर में अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.