ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
सिवनी

कलेक्टर श्रीमती पटले की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। सोमवार 16 फरवरी को कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।
बैठक में कलेक्‍टर श्रीमती शीतला पटले ने समय सीमा में दर्ज प्रकरणों की विस्‍तृत समीक्षा की तथा निराकरण के संबंध में विस्‍तृत दिशा निर्देश दिये। उन्‍होंने विभागवार सी एम हेल्‍प लाईन प्रकरणों की भी समीक्षा कर अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्‍ता युक्‍त निराकरण के लिए निर्देशित किया है। उन्‍होंने जिलेवार रैंकिंग तथा समाधान में चयनित शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में  कलेक्‍टर श्रीमती पटले ने राजस्‍व प्रकरणों की विस्‍तार से समीक्षा की। उन्‍होंने अनुभागवार लंबित सीमांकन, बटवारे, नामांतरण सहित सभी राजस्‍व प्रकरणों का अवलोकन कर सभी प्रकरणों का तय समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश सभी तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारियों को दिये हैं।
कलेक्‍टर श्रीमती पटले ने अधिकारियों को मुख्‍यमंत्री कार्यालय, जनप्रतिनिधियों से प्राप्‍त शिकायतों तथा वरिष्‍ठ कार्यालयों से प्राप्‍त पत्रों की विभागवार समीक्षा कर प्रकरणों के गुणवत्‍तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्रीमती पटले ने आगामी ग्रीष्‍म ऋतु में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम पेयजल आपूर्ति को लेकर लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग, जलनिगम के साथ ही जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को समन्‍वय बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। उन्‍होंने भीमगढ बांध से संचालित होने वाली पेयजल  योजनाओं से संबंधित विभागों को संयुक्‍त निरीक्षण कर ग्रीष्‍म काल में सुगम जलापूर्ति की कार्ययोजना तथा प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्‍टर श्रीमती पटले ने विभागवार स्‍वरोजगार मूलक योजनाओं की प्रगति की भी योजनावार विस्‍तृत समीक्षा की। उन्‍होंने वित्‍तीय वर्ष की समाप्ति को ध्‍यान में रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्‍येक योजना में लक्ष्‍यानुसार अधिकतम प्रकरण बैंकों को प्रेषित कर पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button