Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Mumbai Railway News: माटुंगा रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग! वेल्डिंग की चिंगारी से देखते ही देखते राख हो गया AC कोच

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के माटुंगा स्थित रेलवे वर्कशॉप में मंगलवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया. आग वर्कशॉप में खड़ी एक एसी LHB स्लीपर कोच में लगी थी. बताया जा रहा है कि यह आग करीब दोपहर 3:10 बजे लगी, जिसके बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और धुआं दूर तक फैल गया. मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया. इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

जानकारी के मुताबिक, एक LHB स्लीपर कोच में आग लगी थी. इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया. करीब 4 बजे आग पर काबू पा लिया है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग में कोच के ऊपरी हिस्से का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा जलकर खाक हो गया, जबकि कोच के नीचे लगे अंडरस्लंग उपकरण पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं. रेलवे अधिकारियों की सतर्कता के चलते आग लगते ही संबंधित कोच को तुरंत वर्कशॉप से बाहर खुले क्षेत्र में ले जाया गया. इस वजह से आग अन्य कोचों या वर्कशॉप के इंफ्रास्ट्रक्चर तक नहीं फैल सकी.

वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से लगी आग

जांच में पता चला है कि CSMT की तरफ वाले टॉयलेट में वेल्डिंग का काम चल रहा था. वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से पास में रखा सामान आग की चपेट में आ गया. तेज हवा और कोच के नॉन-एसी होने के कारण आग तेजी से फैल गई. हालांकि, किसी अन्य कोच या वर्कशॉप इंफ्रास्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि कोच को तुरंत खुले क्षेत्र में बाहर निकाल दिया गया था. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे और फायर विभाग द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है. एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम को भी मौके पर तैनात किया गया.

समय रहते उठाए गए कदम, बड़ा हादसा टला

बताया जा रहा है कि एसी कोच में आग लगने के बाद तुरंत अधिकारियों ने उसके आसपास मौजूद अन्य कोचों को वहां से तुरंत अलग कर दिया. साथ ही जलने वाली अन्य चीजों को भी वहां से हटा दिया. रेलवे अधिकारी के मुताबिक, समय रहते हुए उठाए गए जरूरी कदम के चलते बड़ा हादसा टल गया. उन्होंने आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. एसी कोच आधे से ज्यादा जल गया. वर्कशॉप में बाकी सभी चीजें सुरक्षित हैं.

जनवरी 2016 में मालवाहक डिब्बे में लगी थी आग

जनवरी 2016 में भी मध्य रेलवे के माटुंगा स्थित लगभग 100 साल पुराने एक डिब्बा और मालवाहक डिब्बा वर्कशॉप में आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग की सूचना के बाद चार फायरब्रिगेड की चार गाड़ियां, तीन वॉटर टैंकर और एक ऐंबुलेंस तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया गया. बताया जाता है कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था. आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.