Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Giridih News: गिरिडीह के सरिया में कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम; पुलिस जांच शुरू

गिरिडीह: जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया. जब तक दोनों को कुएं से बाहर निकाला दोनों की मौत हो चुकी थी.

घटना सरिया थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव की है. मृतकों की पहचान नगमा खातुन और साहिन प्रवीण के रूप में हुई है. फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना को लेकर थाना प्रभारी पिंकू कुमार का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. गांव में भी शोक की लहर है.

घटना की सूचना मिलने पर जिप सदस्य अनुप कुमार पांडेय भी पहुंचे. उन्होंने घटना को दुखद बताया है. अनुप कुमार पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दिए. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जिप ने कहा कि दोनों बच्चीयों में एक हदीस और एक सरफराज की बच्ची शामिल है. स्थानीय लोगों को भी घटना के कारण की जानकारी नहीं है. दोनों बच्चियां कुआं के पास क्यों पहुंची थी और कैसे डुबी इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.