ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
खेल

PNB ने रेपो-लिंक्ड ब्याज दरों में की कटौती, बचत खाते पर भी ब्याज दर घटाने का लिया फैसला

नई दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने रेपो रेट लिंक्ड ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने बताया कि उसने आरएलएलआर (RLLR) में 0.40 फीसद की कटौती की है, जिससे यह 7.05 फीसद से घटकर 6.65 फीसद पर आ गई है। बैंक ने सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) को भी सभी परिपक्वता अवधियों के लिए  0.15 फीसद घटा दिया है।

बचत खातों पर भी घटेगा ब्याज

बैंक ने एक रिलीज जारी कर बताया कि उसने बचत खातों पर ब्याज दर में भी कटौती की है। बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर को 0.50 फीसद घटाकर 3.25 फीसद कर दिया है। बैंक ने बताया कि नई दरें एक जुलाई से प्रभावी हो जाएंगी।

टर्म डिपॉजिट पर घटा ब्याज

बैंक ने विभिन्न परिपक्वता अवधियों के लिए अपनी टर्म डिपॉजिट ब्याज दर को भी घटाया है। अब कुछ चुनिंदा परिपक्वता अवधि पर ही अधिकतम दर 5.50 फीसद ब्याज दर रह गई है। घटी हुई दरें सोमवार से ही लागू हो गई हैं। सीनियर सिटीजंस के लिए बैंक सभी परिपक्वता अवधियों के लिए 2 करोड़ तक की जमा पर लागू ब्याज दर से 0.75 फीसद अधिक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

इन बैंकों ने भी घटाई दरें

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा रेपो रेट में हालिया कटौती किये जाने के बाद से बैंक लगातार जमा पर ब्याज दरों को घटा रहे हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने भी ब्याज दरों को घटाया है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपनी EBLR को 6.85 फीसद कर दिया है। वहीं, यूको बैंक ने अपनी रेपो बेस्ड ब्याज दर को घटाकर 6.90 फीसद कर दिया है।

Related Articles

Back to top button