Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

फिर सही साबित हुआ टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल

0

लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार ‘प्रचंड मोदी लहर’ पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। हालांकि चुनावों की मतगणना के ​बाद जारी एग्जिट पोल ने मोदी सरकार की वापसी के संकेत जरूर दे दिए थे। 2014 की तरह इस बर भी टुडेज चाणक्य की भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक रही।

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में अनुमान जताया था कि इस बार एनडीए के खाते में 350 सीटें जा सकती हैं। वहीं, यूपीए को 95 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 97 सीटें जा सकती हैं। वास्तविक परिणाम में एनडीए को 349 सीटें प्राप्त हुईं जबकि यूपीए को 93 सीटों पर जीत मिली।

वहीं एग्जिट पोल के सबसे ज्यादा सटीक नतीजे 2014 आम चुनावों में ही देखने को मिले। हालांकि एग्जिट पोल ने NDA की जीत ही बताई थी, लेकिन चाणक्य का अनुमान एक दम सटीक था। चाणक्य के एग्जिट पोल में एनडीए 340 (+/-14), यूपीए  70 (+/-9) और अन्य को 133 सीटें मिलने का अनुमान जताया था और एनडीए को 349 सीटें और यूपीए को 48 सीटें मिली थी।

बता दें कि इंडिया टुडे और एक्सिस के सर्वे में एनडी को 339 से 365, यूपीए को 77 से 108 और अन्य को 79 से 111 सीटें मिलने का उम्मीद जताई थी। वहीं सीएनएन और आईपीएसओएस के सर्वे में एनडीए को 336, यूपीए को 82 और अन्य को 124 सीटें मिलने की संभावना जताई थी। इसके साथ ही एबीपी और एसी निल्सन के सर्वे में भी एनडीए को 267, यूपीए को 127 और अन्य को 148 सीटें मिलने की संभवना थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.