Local & National News in Hindi

शहर मै फैल रहा है, ई क्रिकेट सट्टे का जाल,कई युवा आत्महत्या की कगार पर,कमिश्नर को सौंपेंगे सटोरियों की सूची

35

शहर मै फैल रहा है, ई क्रिकेट सट्टे का जाल,कई युवा आत्महत्या की कगार पर,कमिश्नर को सौंपेंगे सटोरियों की सूची

 इंदौर शहर में ई क्रिकेट सट्टे का व्यापार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। सटोरियों द्वारा शहर में गुजरात अहमदाबाद मुंबई से मास्टर आईडी लेकर मोबाइल पर क्रिकेट के सट्टे की आई डी दी जा रही है।

ई सट्टे की इस लाइन से युवा दुनिया भर के किसी भी शहर मै होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच हो या लीग टूर्नामेंट हो उसका ऑनलाइन भाव मोबाइल पर ही आ जाता है। ओर कही से भी बैठ कर युवा सट्टा लगा रहें है। शहर के युवाओं को जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर बरगलाया जाता है और उन्हें आईडी के माध्यम से सट्टे का बड़ा व्यापार शहर में चलाया जा रहा है। सट्टा करने वाले बुकी के द्वारा तीन तरह की आईडी चलाई जाती है। जी,लोटस, डायमंड, के नाम पर इन तीन आईडी का संचालन करने वाले सटोरिये द्वारा दिल्ली, गुजरात,और मुंबई से मास्टर आईडी लेकर यहां पर कमीशन पर आईडी दी जाती है, जिसमे युवाओं से पैसे लेकर आईडी मै सट्टा करने का बैलेंस डाला जाता है,ओर जमा और नामे आने पर हर हफ्ते सोमवार के सोमवार हिसाब इंदौर के एजेंट ( बुकी) द्वारा किया जाता है। इस आईडी मै क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों पर भी सट्टा करने की सुविधा है,फुटबॉल,कबड्डी,जैसे खेलों में सट्टा करते हैं,इंदौर के कई युवा इन सटोरियों के जाल मै फंस चुके है,ओर आत्महत्या की कगार पर है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश जोशी, शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि इंदौर पुलिस कमिश्नर को जल्द ही सटोरियों की सूची मय प्रमाण के दी जायेगी,जिसमे सभी प्रमाण उपलब्ध होंगे।

सबसे ज्यादा इन जगहों पर चर्चा

इंदौर के अन्नपूर्णा, राजेन्द्र नगर,सिंधी कॉलोनी,आजाद नगर,भंवरकुआं, जूनि इंदौर सहित विजय नगर और शहर की कई पॉश कॉलोनियों में इस तरह का सट्टा जोरो शोरो से संचालित हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.