Local & National News in Hindi

भोपाल के ग्लोबल स्किल पार्क में ITI पास के लिए UAE में जॉब जानिए,

14

भोपाल  टर्नर, फिटर और मशीनिस्ट ट्रेड में ITI पासिंग कैंडिडेट्स के लिए अबू धाबी में जॉब पाने का मौका है। भोपाल के गोविंदपुरा स्थित ग्लोबल स्किल पार्क सिटी ITI कैम्पस में आज और कल (21 और 22 फरवरी) को ओपन प्लेसमेंट ड्राइव हो रही है। प्लेसमेंट ड्राइव में जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा, उन्हें शुरुआती तीन महीने 18 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। रहने, खाने और आने-जाने का इंतजाम कंपनी की ओर से रहेगा। तीन महीने के बाद सैलरी 36 हजार रुपए होगी।

आवेदन के लिए ये है पात्रता

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए उम्र 19 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त ITI का डिप्लोमा होना जरूरी है।​​​​​

ऐसे हो सकते हैं शामिल

अबू धाबी की JSW लिमिटेड में सिलेक्शन चल रहा है। गोविन्दपुरा (भोपाल) में सुबह 9:30 बजे पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद टेस्ट और इंटरव्यू की प्रोसेस होगी।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क कर सकते हैं

ओपन रोजगार मेले में शामिल हाेने के लिए आवेदक प्लेसमेंट सेल के इन नंबरों 0755-2986606, 2925649 और 6265211722 पर कॉल कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.