Local & National News in Hindi

इंफाल में PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी, बोले- जब भी प्रधानमंत्री मणिपुर आए तो उनसे ये सवाल जरूर पूछे

17

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज इंफाल  में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि भाजपा का विजन, विचारधारा, विचार और भाषा है जो अन्य सभी विचारों, भाषाओं और विचारधाराओं से श्रेष्ठ है। जब भाजपा और RSS मणिपुर आते हैं तो वे इस समझ के साथ नहीं आते। उनमें श्रेष्ठता की भावना आती है। मैं श्रेष्ठता की भावना से नहीं विनम्रता के साथ आता हूं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में खुब वायदे किए थे लेकिन वह अब 2 करोड़ रोज़गार, 15 लाख रुपये देने की बात, किसान की आय दोगुनी करने की बात, नोटबंदी और गलत तरह से GST लागू करने की बातें क्यों नहीं करते हैं? मणिपुर की जनता यह सवाल उनसे पूछें जब वह यहां आएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.