Local & National News in Hindi

बुधवार से फिर बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

20

रायपुर। प्रदेश के मौसम में बुधवार से फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। बस्तर संभाग में तो न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम का रुख  अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

सोमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सुबह हल्की ठंड के साथ ही दोपहर को तेज धूप रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार से होने वाले मौसम में बदलाव की वजह से ठंड थोड़ी बढ़ सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसी प्रकार, न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश भर में बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल ठंड अच्छी पड़ने के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री पिछले साल की तुलना में 25 फीसद बढ़ी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.