झारखंड पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली। झारखंड पुलिस ने अभियान डबल बुल के तहत 9 उग्रवादी गिरफ्तार किये गए हैं। इसमें 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव, सब जोनल कमांडर दसरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर मारकेश नागेसिया, शैलेश्वर वराव, मुकेश कोरवा, वीरेन कोरवा, शेलेन्द्र नागेसिया, संजय नागेसिया ओर शिला खेरवार शामिल हैं। नक्सलियों के विरुद्ध 8 फरवरी से ऑपरेशन डबल बुल के नाम से अंतर जिला संयुक्त वृहद अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार तक चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस की 10 बार नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई।
ज्ञात हो कि 10 दिनों पूर्व 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू के दस्ते की बुलबुल के जंगल में भ्रमण करने की सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया गया था। जिसके बाद से निरंतर अभियान जारी है। इस अभियान में जहां तीन जवान आईईडी की चपेट में आकर घायल हुए। वहीं पुलिस ने एक नक्सली को भी मार गिराने में सफलता पायी है। इधर सीआरपीएफ कमांडेंट प्रभात कुमार और एसपी अभियान की अगुवाई में अभियान चलाते हुए नक्सलियों पर नजर रखी जा रही है।
नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम ने एक इंसास रायफल, 315 बोर का रायफल, एक अमेरिकन रायफल, एक पिस्टल, 1678 जिंदा गोली, 21 मैगजीन, समेत कई अन्य सामान बरामद किया है। लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के खिलाफ लगातार 12 दिनों तक मेगा ऑपरेशन अभियान चला। 12 दिन चले इस अभियान के दौरान 10 बार नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी बलराम उरांव समेत नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसमें जोनल कमांडर बलराम उरांव पर दस लाख रुपये का इनाम है। बलराम के ऊपर 82 मामले दर्ज हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.