कुरुक्षेत्र। शिक्षा निदेशालय ने नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रदेशभर के सभी 22 जिलों में आठ विभिन्न स्किल के 150 स्किलहब सेंटर खाेले गए थे। इनमें से सबसे अधिक 54 सेंटर हेल्थकेयर के खुले थे। लेकिन अब शिक्षा निदेशालय ने सभी 54 हेल्थकेयर सेंटरों को बंद कर दिया है। ऐसे में हेल्थकेयर स्किल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अब स्कूल में चल रहे अन्य स्किल में दाखिला लेना होगा।
कम दाखिलों के होने से बंद हुई हेल्थकेयर स्किल
अधिकारियों ने बताया कि कोरोना को देखते हुए निदेशालय ने एनएसक्यूएफ के तहत प्रदेश में सबसे अधिक सेंटर हेल्थकेयर के खोले थे। लेकिन सभी सेंटरों में कम दाखिला होने के कारण ही हेल्थकेयर स्किल सेंटर बंद किए गए है।
स्किल अनुसार हब सेंटर और प्रतिशत अनुसार डाटा
स्किल सेंटर
फीजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स 01
परिधान, मेडअप और होम फर्निशिंग 02
टूरिजम एंड होसपीटैलिटी 06
एग्रीकल्चर 12
रिटेल 16
ब्यूटी एंड वेलनेस 25
आटोमोबाइल 34
हेल्थ केयर 54
कुल 150
150 स्किल हब सेंटर खुले है
कुरुक्षेत्र एनएसक्यूएफ को-आर्डिनेटर अलका मेहता ने बताया कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में 150 स्किल हब सेंटर खुले है। इनमें सबसे अधिक हेल्थ केयर के 54 सेंटर खोले गए थे। लेकिन अब निदेशालय ने इस स्किल को बंद कर दिया है। ऐसे में अब इन स्कूलों में अन्य स्किल में विद्यार्थियों के दाखिले करवाने होंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.