Local & National News in Hindi

दिल्ली वालों को इस बार दिवाली पड़ेगी मंहगी, सरकार वसूलेगी भारी भरकम जुर्माना

0 45

दिल्ली वालों को इस बार तो काफी बचकर रहने और नियमों का पालन करने की जरुरत है, क्योंकि एक तरफ तो केंद्र सरकार ने ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया है, और भारी भरकम जुर्माना जनता से वसूलना शुरु कर दिया है, वहीं दिल्ली में ऑड ईवन लगने से लोगों की जेब तो खासी ढीली होने वाली है। इसलिए दिल्ली वालों को इस बार की दिवाली काफी महंगी प़ड़ सकती हैं, क्योंकि इस बार 28 अक्टूबर की दिवाली है और दिवाली के बाद ही दिल्ली में होने वाले प्रदूषण के कारण ऑड- ईवन का फैसला लिया गया है। दिवाली के बाद लागू होने वाले इस नियम का लोगों को पालन करना जरुरी हो जाएगा, नहीं तो सरकार के खाते में अच्छी रकम जाएगी।

आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी दिल्ली में ऑड-ईवन नियम को लागू किया गया था और इस नियम की वजह से दिल्ली में प्रदूषण में काफी कमी आई ती, वहीं कुछ लोग इस नियम का पालन नहीं कर रहे थे और पिछले साल करीब 1311 वाहन चालकों से 26.22 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि केंद्र ने ऑड-ईवन के दौरान ड्राइविंग को मोटर वाहन चालकों की धारा 115 के तहत यातायात उल्लंघन की नई श्रेणी के रूप में मान्यता दी है।

साथ ही 1988 और धारा 194 की धारा (1) के अनुसार 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा। 1 से 16 जनवरी के बीच ऑड-ईवन के पहले संस्करण में, प्रवर्तन एजेंसियों ने 10,021 मोटर चालकों को दंडित किया था और जुर्माना के रूप में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा एकत्र किए थे। जब अप्रैल 2016 में इस योजना को फिर से लागू किया गया, तो 7,300 मोटर चालकों पर जुर्माना लगाया गया और 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.