Local & National News in Hindi

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से रहेंगे ओडिशा, प. बंगाल और झारखंड दौरे पर

0 47

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री रामनाथ कोविंद ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति भवन ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। राष्ट्रपति का यह दौरा 27 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर तक चलेगा।

कोविंद 28 सितंबर को ओडिशा के गोपालपुर में आर्मी एयर डिफेंस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह 29 सितंबर को झारखंड के विष्णुपुर में विकास भारती का दौरा करेंगे और 30 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति कोविंद एक अक्टूबर को कोलकाता के राष्ट्रीय लोकोमोटर दिव्यांग संस्थान का दौरा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.