Local & National News in Hindi

ब्लड शुगर कंट्रोल करना है तो बाजरा ज्वार के साथ ये अनाज भी फायदेमंद

11

दिनभर ऑफिस में लैपटॉप या कम्प्यूटर पर काम का तनाव और खानपान में लापरवाही के कारण डायबिटीज की समस्या आजकल आम हो गई है। बीते कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में काफी तेजी आई है और ब्लड शुगर बढ़ने के कारण लोग कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। फाइबर से भरपूर ये 5 अनाज आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं –

ज्वार का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स फायदेमंद

ज्वार में काफी मात्रा में फाइबर होता है। ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने और वजन कंट्रोल के लिए ज्वार की रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

फॉक्सटेल मिलेट

फॉक्सटेल मिलेट भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। डाइटिशियन मीना कोरी के मुताबिक फॉक्सटेल मिलेट को कंगनी या काकुम भी कहा जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के रोगियों को चावल या गेहूं का सेवन कम करना चाहिए।

बार्नयार्ड बाजरा

बार्नयार्ड बाजरा को सांवा भी कहा जाता है। बार्नयार्ड बाजरा में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन में भी आसान होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।

फिंगर मिलेट

फिंगर मिलेट को रागी भी कहा जाता है। अन्य अनाज की तुलना में रागी में कैल्शियम और पौटेशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। रागी में फाइबर, खनिज और अमीनो एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।

बाजरा

बारिश व ठंड के मौसम में बाजरा खाने के बहुत अधिक फायदे हैं। बाजरा फाइबर से भरपूर होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण औषधि के समान है। यह अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में धीरे-धीरे पचता है और रक्त में ग्लूकोज की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल करने में भी मदद करता है।

Disclaimer

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.