Local & National News in Hindi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिया इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को भूमि सम्मान

12

 इंदौर। भू अभिलेखों के डिजिटाइजेशन और आधुनिकीकरण के लिए बेहतर कार्य करने के लिए इंदौर जिले को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला। दिल्ली में राष्ट्रपति ने आज कलेक्टर इलैया राजा टी को यह पुरस्कार दिया।

दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को भूमि सम्मान के रूप में प्लेटिनम सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने बताया कि इंदौर जिले में हमने राजस्व रिकार्ड को संपदा पोर्टल से लिंक करने का काम किया है। जमीन के खसरों और नक्शों का डिजिटाइजेशन भी किया है। डिजिटल रिकार्ड रूम बनाया है, जिसमें भू-अभिलेखों को सुरक्षित रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

बैठक से पहले मुख्यमंत्री चौहान ने कैबिनेट के साथियों को भू अभिलेख में सुधार , डिजिटाइजेशन और मॉर्डेनाइजेशन के लिए प्रदेश के 15 जिलों को राष्ट्रपति द्वारा मिल रहे सम्मान के लिए बधाई दी। प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। देश के सर्वाधिक कलेक्टर सम्मानित होने वाले राज्यों में प्रदेश का दूसरा स्थान। सम्मानित होने वाले कुल 75 में से 15 कलेक्टर मध्यप्रदेश के हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, तत्कालीन प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और विभाग के कर्मचारियों को भी दी बधाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.