Local & National News in Hindi

चाचा के घर जा रहा था युवक पुरानी रंजिश को लेकर चार बदमाशों ने मारी गोली, अवैध रेत खनन को लेकर था विवाद..

19

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक को चार बदमाशों ने मिलकर गोली मार दी। बताया जा रहा है की चंबल नदी से अवैध रेत खनन करने के रास्ते को लेकर विवाद में यह गोली मारी गई है। घायल को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है पीड़ित युवक का नाम मनीष है। रेत के खनन करने के रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। पुरानी रंजिश के चलते ही गांव के चार लोगों ने मिलकर मनीष को गोली मार दी। घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र की है।

युवक अपने चाचा के घर पर जा रहा था। इस दौरान उसे गोली मारी गई है घायल को ग्वालियर रेफर किया गया है। मनीष की जांघ में गोली लगी है गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। खुलेआम हुई गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.