नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन 50 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इस दौरान यहां कई तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं। बुधवार को हुई एक और घटना ने लोगों का ध्यान शाहीन बाग की तरफ खींचा है। दरअसल एक संदिग्ध महिला इस धरना प्रदर्शन वाली जगह पहुंची जहां वो बुर्के में कैमरा छुपाकर ले गई थी वो महिला चुपचाप प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच बैठकर चुपके से वहां का वीडियो बनाने लगी।
लंबे समय से चल रहा विरोध प्रदर्शन
बता दें कि करीब डेढ़ महीने से ज्यादा समय से शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहा है। पूरे देश में शाहीन बाग चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं दिल्ली में शाहीन बाग को लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है। बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनावों के बीच आक्रामक रुख अपनाते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर शाहीन बाग के लोगों का समर्थ करने और उनका सहयोग करने का आरोप लगा रही है। दरअसल, शाहीन बाग के प्रदर्शन के चलते लंबे समय शाहीन बाग और कालिंदी कुंज रोड बंद है। जिसके चलते नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
