Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

सुनील जाखड़ के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर! सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, घर लौटे दिग्गज नेता

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को बीते दिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनकी सभी मेडिकल जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह घर वापस लौट चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत पूरी तरह स्थिर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुनील जाखड़ को अपने घर पर अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एहतियातन एंजियोग्राफी सहित कई जरूरी जांचें कीं। जांच के बाद डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि सभी पैरामीटर सामान्य हैं और सुनील जाखड़ को केवल आराम की आवश्यकता है।

बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़ को आज सुबह 10 बजे पंजाब भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करनी थी, लेकिन घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा, जिससे उनका गवर्नर हाउस जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया। उनकी अनुपस्थिति में भाजपा नेता सुभाष शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.