Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

हरियाणा विधानसभा में सूर्य नमस्कार: अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण बोले- योग और संस्कार से बनेगा विकसित भारत 2047

चंडीगढ़:  हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हर घर में योग हो, हर घर में योगशाला हो, हर घर में संस्कार हो और हर घर में संस्कारशाला हो, तभी हम सभी मिलकर भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना सार्थक योगदान दे सकते हैं। विधान सभा अध्यक्ष वीरवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा विधान सभा में आयोजित राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व में आयोग की टीम ने विधान सभा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा योगासनों का प्रदर्शन भी किया। मीडिया अधिकारी दिनेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करने के साथ-साथ योग का प्रदर्शन किया।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और आत्मा को सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन को योग से जोड़ना चाहिए ताकि वह स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जी सके।
हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अगली पीढ़ी को हमारे महापुरुषों के विचारों, आदर्शों और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान राष्ट्रनायकों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिनके विचारों से राष्ट्र निर्माण की दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि विधान सभा के कर्मचारी शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे तो और प्रामाणिकता और कार्यकुशलता के साथ कार्य कर पाएंगे। यह आयोजन ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सराहनीय है कि आज प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आयोजित होने वाले लगभग हर कार्यक्रम में योग अभ्यास करवाया जा रहा है। इससे बच्चों में प्रारंभ से ही योग के प्रति रुचि औरअनुशासन विकसित हो रहा है। साथ ही ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का भी परिचय कराया जाता है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश के अनेक विभागों ने योग को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। वर्तमान सरकार के दूरदर्शी निर्णयों से भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों को मजबूती मिल रही है।

इस मौके पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योग का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। योग को प्रदेश के शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है ताकि विद्यार्थियों में शारीरिक और मानसिक संतुलन विकसित हो सके।

उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के तनाव को कम करने के उद्देश्य से ‘वाई-ब्रेक’ लागू किया गया है। डॉ. आर्य ने कहा कि योग का यह विशेष अभियान आगामी 30 दिनों तक निरंतर जारी रहेगा, जिससे समाज के हर वर्ग को योग से जोड़ा जा सके। इस अभियान में आयुष, शिक्षा, खेल, पुलिस, जेल, स्वास्थ्य आदि विभागों और हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सहित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से 25 लाख से अधिक की सहभागिता रहेगी। अब तक सूर्य नमस्कार की वेबसाइट पर 13 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इस मौके पर योग आयोग की त्रैमासिक पत्रिका ‘योगमय हरियाणा’ का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा के सलाहकार रामनारायण यादव, हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. रोशन लाल, रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार, योग प्रशिक्षक प्रियंका चौधरी, डॉ. जसप्रीत कौर, रमेश भाटी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.