Local & National News in Hindi

शिवपुरी में कार ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला,मौके पर ही हुई मौत

9

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दीघोद कट पॉइंट पर एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी की दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बदरवास पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 मृतकों की पहचान अशोक जिले के रहने वाले प्रेम नारायण और ब्रिजेश के रूप में हुई है। प्रेम नारायण बृजेश को लेकर बदरवास थाना क्षेत्र के दीघोद गांव गए थे। यहां पर दीपावली पर देव के पूजन के लिए वह गए थे और वापस आ रहे थे गुना शिवपुरी हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.