Local & National News in Hindi

अंतिम संस्कार पर जाना है…सरकारी टीचर ने छुट्टी के लिए छात्र की मौत का बनाया बहाना..झूठ का खुलासा होते ही हुआ निलंबित

15

मऊगंज : वैसे तो अकसर बच्चे स्कूल से छुट्टी लेने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने ऐसा झूठ बोला कि खुलासा होते ही उसे निलंबित कर दिया गया है। आरोपी हीरालाल पटेल जिले के चिगरिका टोला में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हीरालाल पटेल ने 27 नवंबर को छुट्टी ली और उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज किया कि स्कूल के कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई है और वह अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब छात्र के पिता को शिक्षक के नोट के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की क्योंकि उनका बेटा जीवित और स्वस्थ है। मऊगंज के जिलाधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पटेल को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.