Local & National News in Hindi

दमोह में नोहटा पुल के पास यात्रियों से भरी मिनी बस नीचे गिरी, मची चीख – पुकार

10

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह नोहटा पुल के पास यात्रियों से भरी मिनी बस टकराकर नीचे गिरी जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना रविवार रात तीन बजे के आसपास की है। सभी यात्रियों को 108 की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यात्री बस में सिवनी के लखनादौन और जबलपुर के यात्री सवार थे सभी मथुरा वृन्दावन की धार्मिक यात्रा पर थे।

 दमोह जिले के नोहटा पहुंचने पर देर रात मिनी बस पुल के पास टकराकर नीचे जा गिरी ग़नीमत रही कोई जनहानि नाहीं हुई, सभी को समान्य चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी आपको बता दें कि किस घटना के बाद चीख – पुकार मच गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.