Local & National News in Hindi

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने कुएं में लगा दी छलांग, बचाने कूदा युवक भी डूबा, दोनों की मौत

12

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में पति-पत्नी का शव कुएं में मिला है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पत्नी के शव को निकालकर कब्जे में लिया। वहीं, युवक का शव नहीं मिला, जिसके बाद NDRF को बुलाया गया। टीम शव की खोजबीन में जुट गई। मामला बड़वानी थाना क्षेत्र का है।

पत्नी को बचाने के लिए कुएं में कूद गया था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारिका और  लक्ष्मण कुष्ट रोगी थे और कई सालों से आशाग्राम परिसर में ही रह रहे थे। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद सारिका घर के सामने खेत पर स्थित एक कुएं में कूद गई थी। उसे बचाने के लिए लक्ष्मण भी ने भी छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और पत्नी सारिका का शव कब्जे में ले लिया। पानी काफी गहरा है इसलिए अभी युवक का शव नहीं मिला है।

5 साल पहले हुई थी शादी

ग्रामीणों का कहना है कि सारिका और लक्ष्मण की शादी 5 साल पहले हुई थी। उनका 4 साल का एक बेटा है। पति-पत्नी की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.