मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आने वाले घंसौर में सारसडोल और कुल्लू माता मंदिर के पास एक युवक का शव मिला है। जिसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है ,घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार की सुबह पुलिस तत्काल रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी और युवक का शव पटरी के बीच में पड़ा हुआ था। घंसौर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस स्थानीय लोगों से संपर्क कर मृतक की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है, यह घटना आदिवासी बहुल विकासखंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.