पंजाब कांग्रेस में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को बदलने की चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच मौजूदा अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बड़ा बयान सामने आया है। राजा वड़िंग ने कहा कि अगर कोई अध्यक्ष बनना चाहता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हर किसी को अधिकार है, लेकिन जब कोई माइक पर आकर बोलता है तो यह सही नहीं है।
राजा वड़िंग ने पंजाब अध्यक्ष पद के दावेदारों को सलाह देते हुए कहा, “पार्टी हाईकमान के पास जाइए और अपना दावा पेश कीजिए।” उन्होंने कहा कि, 2022 के चुनावों में हार के बाद कोई भी अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने स्वयं भी जवाब दे दिया था, लेकिन आज वे खुश हैं कि कांग्रेस इतनी मजबूत हो गई है कि 7 दावेदार हैं। बता दें कि राजा वड़िंग खन्ना में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक में आए थे। इस बैठक में कांग्रेस के नए राज्य सह प्रभारी रविंदर दलवी भी शामिल हुए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.