Local & National News in Hindi

MP में भोजपुरी गानों पर कॉलेज की छात्राओं ने बनाई रील, विरोध बढ़ने पर किया डिलीट

5

रीवा। शहर के टीआरएस कॉलेज में कुछ छात्राओं ने क्लासरूम में भोजपुरी गानों पर डांस कर रील बनाई। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ये स्कूल यूनिफॉर्म पहनी छात्राओं के रील्स वायरल हो गए। इसके बाद छात्र संगठनों ने विरोध जताया और कॉलेज प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

विवाद बढ़ता देख छात्राओं ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिए हैं। हालांकि तब तक यह मामला आगे बढ़ चुका था। छात्र संगठन एनएसयूआई का कहना है कि छात्राओं द्वारा क्लासरूम में ऐसे वीडियो बनाने से कॉलेज का माहौल प्रभावित हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.