Local & National News in Hindi

रोजगार मेले का आयोजन 16 अप्रैल को

0 5

राष्ट्र चंडिका न्यूज़ सिवनी, जिला रोजगार अधिकारी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय सिवनी, जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र सिवनी तथा शासकीय आईटीआई सिवनी के संयुक्‍त तत्वाधान में शिक्षित बेरोजगार युवाओं-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्‍वरोजगार में संलग्‍न किये जाने के उद्देश्य से  दिनांक  16  अप्रैल 2025 को प्रात: 11 बजे से 03 बजे राम रमण प्राईवेट आई. टी. आई., होम गार्डस ऑफिस के सामने सिवनी में युवा संगम कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें देश एवं प्रदेश की विभिन्न कंपनी द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।

      उन्होंने बताया कि नियोजकों द्वारा ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, बीमा एजेंट, सेल्स एक्सिकेटिव, कॉल सेन्टर, ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच के इच्छुक आवेदक जो कक्षा 8 वीं, 10 वीं, 12 वी, आईटीआई और स्नातक तक उत्तीर्ण हैं। अपने समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, अंकसूची, दो पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर मेले में उपस्थित होवें। इस हेतु मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.