Local & National News in Hindi

कलेक्टर एवं एसपी ने भारत रत्न डॉ अंबेडकर की प्रतिमा में किया माल्यार्पण

0 7
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी .सोमवार 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिलें में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर एवं एसपी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के साथ भारत रत्न डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया गया।
कलेक्टर सुश्री जैन ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव का देश के संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान हैं। भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश में संविधान द्वारा हम सभी लोगों को मौलिक अधिकारों द्वारा ही समान अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को डॉ अम्बेडकर के जीवन से संघर्ष और चुनौतीपूर्ण कार्यों को करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सभी से मौलिक दायित्वों के निर्वहन करने की अपील की गई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.