Local & National News in Hindi

कलेक्टर सुश्री जैन ने किया नगरपालिका इंटेकवेल का निरीक्षण, देखी जलनिगम के समूह नलजल योजना से नगरीय क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था

0 5
अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
 राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने शुक्रवार 18 अप्रैल को नगरपालिका के इंटेकवेल सुआखेड़ा का निरीक्षण कर युद्धस्तर पर जारी अप्रोच चैनल निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने कल 19 अप्रैल को पेंच परियोजना से भीमगढ़ तक पानी छोड़े जाने से पानी पहुँचने के पूर्व तक इंटकवेल तक पानी लाने के लिए अप्रोच चैनल का कार्य को पूरा करने के निर्देश नगरपालिका एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को दिये।
इसके उपरांत कलेक्टर सुश्री जैन ने नगरपालिका एवं जल निगम के पाइपलाइन को जोड़कर नगर में की जा रही जलापूर्ति कार्यो का भी बंडोल परियोजना के पम्पिंग स्टेशन पहुँचकर अवलोकन किया। उन्होंने नगरीय क्षेत्र एवं समूह नलजल योजना में जुड़े ग्रामों के नागरिकों को सुविधाजनक रूप से जलापूर्ति के लिए एक दिन नगरीय क्षेत्र में और एक दिन ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने के लिए इस दौरान मोटर पम्प के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए पंचायत एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया हैं। निरीक्षण के दौरान एडीएम मेघा शर्मा, सीएमओ श्री विशाल मर्सकोले सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.