Local & National News in Hindi

भीषण गर्मी में मूक प्राणियों की सेवा में जुटे समाजसेवी वीरेंद्र चौरसिया, गौ कुंड निर्माण कर रहे नि:स्वार्थ सेवा कार्य

0 5
राष्ट्र चंडिका न्यूज़, (सुमित चौरसिया) बम्हनी नगर, मंडला: भीषण गर्मी में जहां इंसान खुद को बचाने के लिए तमाम उपाय कर रहा है, वहीं मूक प्राणियों की पीड़ा को समझते हुए बम्हनी नगर के समाजसेवी वीरेंद्र चौरसिया* नि:स्वार्थ भाव से पशु-पक्षियों के लिए गौ कुंड का निर्माण कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि गर्मी के इस कठिन समय में कोई भी मूक जीव प्यास से तड़पकर मृत्यु को न प्राप्त करे।
वीरेंद्र चौरसिया  द्वारा निर्मित ये गौ कुंड न केवल बम्हनी नगर में लगाए जा रहे हैं, बल्कि मंडला, नैनपुर, सिवनी सहित कई अन्य स्थानों पर भी पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक पशु-पक्षियों को राहत मिल सके।
इस पुनीत कार्य में भागीदार बनने का सौभाग्य मुझे भी मिला, जब वीरेंद्र भैया ने मुझे व्यक्तिगत रूप से एक गौ कुंड भेंट किया। यह न केवल एक उपहार है, बल्कि प्रकृति और मूक प्राणियों के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी की याद भी है।
बम्हनी नगर के समस्त युवाओं की ओर से वीरेंद्र चौरसिया को इस अद्वितीय और प्रेरणादायक कार्य के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार। हम सभी युवा साथी हमेशा ऐसे सेवा कार्यों में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.