Local & National News in Hindi

”गिफ्ट अ डेस्‍क” मुहिम के दिखने लगे सार्थक परिणाम

0 2

”गिफ्ट अ डेस्‍क” मुहिम के दिखने लगे सार्थक परिणाम

बड़ी संख्‍या में गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी स्‍कूलों को दान कर रहे डेस्‍क

निर्धारित लिंक में पंजीयन कर ”गिफ्ट अ डेस्‍क” अभियान से जुड़ सकते हैं सभी

 राष्ट्र चंडिका सिवनी।जिला प्रशासन की “गिफ्ट अ डेस्क” मुहिम में जिले के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय भागीदारी निभाकर शासकीय विद्यालयों के सुविधाओं के उन्नयन का जिम्मा ले रहे हैं। जिला प्रशासन के आव्‍हान पर बड़ी संख्या में नागरिकगण शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए डेस्क गिफ्ट कर बच्चों की शिक्षा को सुगम बनाने का पुनीत कार्य कर रहे हैं।

      “गिफ्ट अ डेस्क” मुहिम में सहभागिता कर अपर कलेक्‍टर सुश्री सुनीता खण्‍डायत ने प्राथमिक शाला सरगापुर में अध्‍ययनरत बच्‍चों के लिए 10 डेस्‍क गिफ्ट की है। इसी तरह विकासखंड कार्यालय कुरई के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा प्राथमिक शाला गंडाटोला में स्‍कूली छात्र-छात्राओं को 11 डेस्‍क गिफ्ट किया गया है। इस पुनीत कार्य में गणमान्‍य नागरिक भी पीछे नहीं हैं। दानदाता श्री राजेश पाठक द्वारा प्राथमिक शाला बाकल में 16 डेस्‍क एवं प्राथमिक शाला दुरेंदा में 15 डेस्‍क उपलब्‍ध कराई गई है। श्री सतीश अग्रवाल द्वारा भर्रूटोला में 11 डेस्‍क उपलब्‍ध कराई गई है।

      उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के 1367 प्राथमिक विद्यालयों में अध्‍ययनरत छोटे बच्‍चों के लिए अनुमानित 20347 डेस्‍क दानदाताओं से उपलब्‍ध कराने की ”गिफ्ट अ डेस्‍क” मुहिम चलाई जा रही है। कलेक्‍टर सुश्री संस्‍कृति जैन की जिले के फर्नीचर निर्माताओं के साथ हुई बैठक में फर्नीचर निर्माताओं द्वारा 2200 रूपयें के लागत मूल्‍य पर ही विद्यालयों में आवश्‍यकतानुसार गुणवत्‍तायुक्‍त फर्नीचर उपलब्‍ध कराने की सहमति दी गई है।    जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों, व्‍यापारी संघ, सामाजिक संगठनों और गणमान्‍य नागरिकों से अभियान में शामिल होकर स्‍वेच्‍छा से अपनी इच्‍छानुसार स्‍कूलों में डेस्‍क उपलब्‍ध कराने की अपील की गई है। गिफ्ट अ डेस्‍क अभियान से जुड़ने के लिए नागरिकगण https://sites.google.com/view/gift-desk/home पर अपना पंजीयन करा सकते हैं तथा पंजीयन उपरांत जिला स्‍तरीय कॉंल सेंटर से संपर्क किये जाने पर जानकारी उपलब्‍ध करा सकते हैं। उक्‍त लिंक पर स्‍कूलों, आवश्‍यक डेस्‍क की जानकारी के साथ ही फर्नीचर निर्माताओं की सूची भी उपलब्‍ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.