Local & National News in Hindi

नगर पालिका द्वारा किया गया कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नाले एवं नालियों की सफाई

0 4
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। आज दिनांक 26 मई 2025 को नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया एवं सीएमओ  विशाल सिंह मस्कोले के निर्देश पर  सिवनी नगर पालिका के सफाई विभाग अमले द्वारा वार्ड क्रमांक 03 अकबर वार्ड बड़े मिशन स्कूल के पीछे की नाली में सफाई कार्य किया गया। एवं टैगोर वार्ड में स्प्रे पंप के द्वारा दवा का छिड़काव करवाया गया।विदित होवे कि आगामी दिनों में वर्षा ऋतु आरंभ होने वाली है जिसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन नालों की साफ सफाई की जा रही है। न0पा0द्वारा एंटी.लार्वा स्प्रे, छिड़काव का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है मुख्य नगरपालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में आगामी वर्षा ऋतु में मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से नगरपालिका  स्वच्छता निरीक्षक राज पवमे, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुशांत पांडेय अभय बघेल की निगरानी में प्रतिदिन वार्डों में उक्त कार्य किया जा रहा है एवं यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.