Local & National News in Hindi

सट्टा खिलाने वाली लताबाई के अड्डे पर पुलिस की रेड

0 2
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी, शहर में सट्टा कारोबार की चर्चित महिला लताबाई के अड्डे पर पुलिस ने देर आज छापामार कार्रवाई की। रेड के दौरान अड्डे से सट्टा पर्चियां, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। पुलिस की यह कार्रवाई अचानक हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के मुताबिक, अड्डे पर केवल सट्टा ही नहीं, बल्कि “तीन पत्ती” और “कट” जैसे अन्य जुए के खेल भी लगातार चल रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लताबाई का यह गैरकानूनी कारोबार वर्षों से सक्रिय है और इसकी चपेट में कई युवा आ चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो लताबाई पर पहले से ही जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह कार्रवाई अचानक ठंडे बस्ते में डाल दी गई। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किस प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में लता बाई के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई रोकी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लता बाई का सट्टा कारोबार लंबे समय से चल रहा था, और इसके चलते कई युवा इसकी चपेट में आ चुके हैं। बावजूद इसके, प्रशासनिक स्तर पर की जाने वाली कठोर कार्रवाई को रोक दिया गया, जो कई सवाल खड़े करता है। पत्ती और कट और साथ में सट्टे के इस खेल में ना जाने कितने युवाओं को ले लिया गया
सूत्र बताते हैं कि सट्टे के साथ यहां तीन पत्ती और कट का भी खेल बदस्तूर जारी था.
Leave A Reply

Your email address will not be published.