Local & National News in Hindi

नाबालिग से जबरन शादी और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सिवनी पुलिस ने भेजा जेल

0 1
 राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी, सिवनी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे जबरन शादी करने और अवैध संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस लगातार नाबालिगों की तलाश और बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में 16 जून 2025 को एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय बेटी जिला अस्पताल सिवनी से लापता हो गई है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्रमांक 507/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। अपहृता की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया, जिसने 19 जून 2025 को नाबालिग को ढूंढ निकाला।
पूछताछ के दौरान, नाबालिग ने बताया कि ग्राम रुठियाटोला डुंगरिया निवासी लोकेश डहेरिया (पिता गजानंद डहेरिया, उम्र 20 वर्ष) ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन उससे शादी की और अवैध संबंध बनाए। जानकारी सामने आने के बाद, पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं को जोड़ा और आरोपी लोकेश डहेरिया को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली पुलिस द्वारा की गई इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर वामनकर, उपनिरीक्षक दयाराम शरणागत, राहुल काकोडिया, महिला उपनिरीक्षक नेहा राहंगडाले, आरक्षक अंकित देशमुख और महिला आरक्षक निशा दोनावट की विशेष भूमिका रही।
Leave A Reply

Your email address will not be published.