Local & National News in Hindi

बाघ के हमले में युवक की मौत, NH-44 पर चक्का जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

0 3
राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनथड़ी गांव में बाघ के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुमित पन्द्रे के रूप में हुई है, जो गांव के पास जंगल क्षेत्र में गया हुआ था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल फैल गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने शव को कुरई थाने के सामने रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 को जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाघ की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है और यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक मुआवजे या वन विभाग की ओर से किसी ठोस कार्यवाही की घोषणा नहीं की गई है।
इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.