Local & National News in Hindi

शंकराचार्य के चातुर्मास में योगदान देने और सहभागी बनने के लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

0 3
– द्वारका शारदापीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य  स्वामी  सदानन्द सरस्वती  महाराज का  चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान वि.सं. 2082 आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा से भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा 10 जुलाई से 7 सितम्बर  तक परमहंसी गंगा आश्रम में होगा। इसे लेकर नरसिंहपुर जिले के  वासियों में भारी उत्साह है। श्रीद्वारकाधीश एवं भगवान चन्द्रमौलीश्वर, माँ जगदम्बा की अहैतुकी कृपा से पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज श्री का चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान पीठद्वयाधीश्वर ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराजश्री की पावन तपस्थली परमहंसी गंगा आश्रम, झोंतेश्वर में दिनांक 10 जुलाई से 7 सितम्बर 2025 तदनुसार आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा से भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा पर्यन्त संपन्न होने जा रहा है। शंकराचार्य जी के चातुर्मास में अपना योगदान देने और सहभागी बनने के लिए विभिन्न संगठनों,सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक तुलसी मानस भवन में संपन्न  हुई। जिसमें सभी ने अपना योगदान देने की बात की। इस अवसर पर ब्रह्मचारी  स्वामी अचलानंद महाराज ने बताया कि पूज्य शंकराचार्य महाराजश्री का दिव्य दर्शन, सत्संग एवं पावन सानिध्य प्राप्त कर कल्याणकारी पुण्यफल के भागी बनें। जो मनुष्य संग्यासियों का चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान आयोजित करता है एवं उसमें तन-मन-धन से सम्मिलित होता है वह राजसूय एवं अश्वमेध यज्ञ का फल सहज ही प्राप्त कर लेता है। आपने जानकारी दी कि दिव्य सत्सग प्रति शनिवार एवं रविवार सायं 5 से 7, प्रवचन स्थल : गङ्गा कुण्ड, परमहंसी गंगा आश्रम में होगा।  प्रतिदिन प्रातः 7 से 9 बजे तक भगवान श्री चंद्रमोलेश्वर जी का रुद्राभिषेक, प्रातः 10 से 11.30 बजे तक श्रीमद्भगवद्गीता शाङ्करभाष्य स्वाध्याय, स्थल: समाधि मन्दिर, समाधिस्थल संग्रहालय, 10 जुलाई गुरु व्यास पूजा चातुर्मास प्रारंभ, 9 अगस्त संस्कृत दिवस श्रावणी  उपाकर्म , 11 अगस्त  सोमवार स्वामिश्री सदानन्द सरस्वतीजी महाराजश्री का पावन जन्मोत्सव , 16 अगस्त श्री  कृष्ण जन्मोत्सव, 26 अगस्त शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वतीजी महाराजश्री का पावन प्राकट्योत्सव,  6 सितम्बर
अनंत चतुर्थी उत्सव, 7 सितम्बर चातुर्मास व्रत समाप्ति आदि विशिष्ट आयोजन रहेंगे। बैठक में पंडित मैथिली तिवारी, सुनील जायसवाल, व्यास रामस्वरूप  शर्मा , आनंद तिवारी ,  अरविंद  मिश्रा, सोहन तिवारी, अंकित अवस्थी,  सचिन अवस्थी , हरिहर नाथ  चौबे   गोविंद दुबे , भूपेंद्र तिवारी, डॉ संजीव चांदोकर, एसके चतुर्वेदी, सुधीर लूनावत, नीलेश जाट, देवेंद्र पाठक, अर्चना राय के अलावा अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि हम सब नरसिंहपुर जिले वासियों का सौभाग्य की शंकराचार्य महाराज श्री हमारे जिले के हैं और उनका चातुर्मास पर मानसी गंगा आश्रम में हो रहा है आवश्यकता है कि हम सब लोग छात्र मास में सहयोग करें और वहां की सेवा कार्यों में अपनी सेवाएं दें। इससे न केवल नरसिंहपुर जिले वासियों की सहभागिता होगी वरन हम सबको पुण्य लाभ भी अर्जित होगा। बैठक का संचालन विजय आजाद,आभार प्रदर्शन सुनील जायसवाल ने किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.