Local & National News in Hindi

सिवनी पुलिस का ‘हरियाली महोत्सव’: पुलिस लाइन में 70 से अधिक पौधे लगाए गए

0 3
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, सिवनी पुलिस ने आज “हरियाली महोत्सव” के अवसर पर पुलिस लाइन में एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरियाली को बढ़ावा देना था।
मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन सिवनी में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा पांडे, रक्षित निरीक्षक प्रवीण नायडू, थाना प्रभारी डूंडा सिवनी सतीश तिवारी, थाना प्रभारी यातायात विजय बघेल, एसपी ऑफिस और पुलिस लाइन का स्टाफ, 8वीं वाहिनी का स्टाफ और दिशा लर्निंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान पुलिस लाइन में लगभग 70 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, आंवला, अमरूद, नींबू जैसे फलदार और छायादार पौधे शामिल थे।
इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि वे सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। यह कार्यक्रम पुलिस बल की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.