बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था, नर्मदा में जैसे ही लगाई डुबकी… हुई एक और अनहोनी
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक दुखद हादसा हो गया. यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा एक व्यक्ति नर्मदा नदी में नहाने लिए गया. इसी दौरान व्यक्ति नर्मदा नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. व्यक्ति नदी में गहरे पानी में चला गया था, इसलिए ये दुख हादसा हुआ. मृतक व्यक्ति की पहचान सीताराम पवार (45) के रूप में हुई है. मृतक व्यक्ति छोटी पारसखेड़ी (काटकूट क्षेत्र) गांव का रहने वाला था.
सीताराम पवार बुधवार को बरझर निवासी बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम नावघाट खेड़ी आया था. महिला के अंतिम संस्कार के बाद सीताराम बालकानंद आश्रम के पास घाट पर नहाने के लिए गया था, तभी अचानक सीताराम का पैर फिसल गया, जिससे वो गहरे पानी में चला गया. पानी में डूबते समय सीताराम चिल्लाने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने उसको बचाने की कोशिश की.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.