मध्य प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बारिश कहर बनकर बरस रही है लेकिन बारिश के बीच लोग सेल्फी और रील्स के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है सिवनी जिले में जहां पानी की तेज धार के बीच रील बनाने के चक्कर में मस्ती कर रहे युवकों की टोली में एक युवक पानी की तेज धार में बह गया. पानी में बहता देख अन्य साथी उसे बचाने की कोशिश करते हुए दौड़े लेकिन जब तक वह पानी की लहरों में समा गया. इस पूरी घटना का लाइव वीडियो अब सामने आया है जो दिल दहला देने वाला है. फिलहाल गोताखोरों की मदद से रविवार देर शाम युवक का शव बरामद कर लिया गया है.
दरअसल यह पूरी घटना सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यटन स्थल परेवा खोह की है, जहां लखनादौन का रहने वाला 20 साल का आयुष यादव अपने अन्य चार-पांच साथियों के साथ परेवा खोह गया था. खोह में घूमने के दौरान आयुष की चप्पल पानी में गिर गई और वह पानी की तेजधार में बहने लगी. तभी आयुष लकड़ी की मदद से चप्पल निकालने की कोशिश करने लगा. कुछ ही पलों बाद चप्पल तेज बहाव में थोड़ी दूर बहती रही. इसी बीच उसके दोस्त दूसरी तरफ खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे. आयुष एक लकड़ी की मदद से चप्पल निकालने की कोशिश करने लगा.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.