Local & National News in Hindi

सावधान! क्या आप भी घर के बाहर खड़ी करते हैं गाड़ी, एक बार पढ़ लें ये खबर

6

जालंधर : घर के बाहर गाड़ी खड़ने करने वालों के लिए चौंकाने वाली सीसीटीवी सामने आई है। शहर में देर रात घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज (Mercedes) गाड़ी पर 2 घंटे में 2 बार बदमाशों ने तोड़फोड़ की। यह घटना रामा मंडी के दकोहा में स्थित संत जसवंत सिंह की है। जहां पर शरारती अनंसरों ने गाड़ी को नुकसान पहुंचाया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए गाड़ी की मालिक एक महिला के ने बताया कि उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद ही उसकी गाड़ी की शरारती अनसरों ने तोड़फोड़ कर दी। महिला को शक है कि, उसकी सास ने ही ये घटिया हरकत करवाई है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि, देर रात 12.35 बजे 3 युवक हथियारों से लैस होकर पैदल आए और गाड़ी की तोड़फोड़ करने लगे। गाड़ी पर पत्थर फैंके गए और शीशे तोड़े गए। 2 बार गाड़ी की तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

महिला ने कहा कि उसका अपने पति के साथ पिछले 2-3 महीने से झगड़ा चल रहा है। गत दिन उसकी बेटी के पासपोर्ट को लेकर अप्यामेंट थी, जिसके पति से मिलने पहुंची थी। इसी बीच उसकी सास को गुस्सा आ गया। महिला ने आगे कहा कि जब घर के अंदर थे तो इसी दौरान उन्हें जोरदार धमाके की आवाज आई। जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो गाड़ी की तोड़फोड़ की गई थी। सबसे हैरानीजनकर बात महिला ने ये बताई कि जब उसने पुलिस को फोन किया तो उन्हें कहा गया कि ऐसा होता ही रहता है, आप गाड़ी को अंदर कर लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.