मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रधान आरक्षक एक पिकअप चालक को चांटा मारते हुए नजर आए. इतना ही नहीं उसके बाद वह उस चालक से अपने पैर भी छुआ रहे हैं. हैरानी की बात यह है की इस मामले पर नरवर थाना प्रभारी का कहना है की चालान की कार्रवाई की गई है. अब यह चालानी करवाई है तो फिर पुलिस की गुंडागर्दी किसे कहते हैं.
मामला शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र का है. यहां प्रधान आरक्षक पिकअप चालक के ऊपर मार-पीट करते हुए अपनी वर्दी की न केवल धौस बता रहे हैं. साथ ही अपने पैर छुआकर खुद को महान भी बताने की कोशिश कर रहे हैं. इस पूरे मामले में नरवर थाना प्रभारी विनय यादव का कहना है कि जो कुछ भी हुआ है वह चालानी कार्रवाई के तहत किया गया है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.