Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

25 साल की लड़की… वायरल वीडियो पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने दी सफाई, माफी भी मांगी

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य मुश्किलों में घिर गए हैं. कथावाचक इस समय महिलाओं पर दिए गए अपने एक बयान के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. कथावाचक का एक बयान सामने आया है जिसको लेकर महिलाएं विरोध कर रही हैं. वो लड़कियों की शादी पर कुछ ऐसा कहे बैठे हैं कि अब उन्हें सफाई तक देनी पड़ी है.

कथावाचक की यूं तो कई वीडियो वायरल होती हैं. वहीं, हाल ही में उनकी एक वीडियो तब की वायरल हो रही है जब देश में राजा रघुवंशी मर्डर केस की चर्चा हो रही थी. पत्नी सोनम रघुवंशी पर मर्डर के आरोप लगे हैं. इस केस को लेकर ही उन्होंने महिलाओं पर बयान दिया है. जिसको लेकर अब उन्होंने सफाई दी और माफी तक मांगी है.

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर किया था कमेंट

वायरल वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों पर कमेंट करते हुए कहा था कि 25 साल की लड़की 4 जगह मुंह मार चुकी होती है. उन्होंने सोनम रघुवंशी केस का जिक्र करते हुए कहा, लड़के के साथ हनीमून मनाने गई, लेकिन वो किसी और के साथ रह चुकी थी. वो ड्रम वाला केस अभी ज्यादा पुराना नहीं हुआ. उनके इसी बयान के वायरल होने के बाद महिलाओं में गुस्सा देखा गया. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि कथावाचक पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

कथावाचक ने बयान पर दी सफाई

अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान पर सफाई पेश की है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा, हमारी कुछ बहनें नाराज हैं इस बात के लिए क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो सुनी है. उन्होंने आगे कहा, देखो बात कही जाती है कि कुछ लड़कियां कैसी होती है, कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो लिव-इन में रहती हैं. वो किसी के भी घर की बहू बनकर जाएंगी तो आप ही बताइए क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी.

उन्होंने आगे कहा, इसीलिए लड़की हो या लड़का दोनों को चरित्रवान होना चाहिए. वायरल वीडियो में किए गए कमेंट को लेकर उन्होंने कहा, यह बात कुछ लड़कियों के लिए है, कुछ लोगों के लिए है. क्या बात कही गई कि कुछ लड़कियां, कुछ लोग ऐसे हैं जैसे कि अभी एक राजा रघुवंशी को उसकी पत्नी ने मार दिया. वो 25 साल की ही थी. उसने किसी पराए पुरुष के कारण अपने पति को मार दिया तो वहीं बात कही जा रही है कि आज कल कुछ लड़कियां, देखो मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया. जब कुछ शब्द हटा दिया तो सीधी बात रह गई कि लड़कियों को बुरा कह दिया गया.

कथावाचक ने मांगी माफी

अपने विवादित बयान के लिए कथावाचक ने माफी भी मांगी है. उन्होंने कहा,मैं कभी नारी का अपमान नहीं कर सकता. नारी तो हमारी लक्ष्मी है. फिर भी मेरी आधी-अधूरी बात सुनकर किसी भी बहन बेटी का दिल दुखा हो मुझे माफ जरूर करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.