बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा को कोर्ट ने 2008 मालेगांव बम ब्लास्ट मामले से बरी कर दिया. बरी हो जाने के बाद शनिवार को साध्वी प्रज्ञा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोर्ट के इस फैसले से भगवा, हिंदुत्व और सनातन की विजय हुई और भगवा को आतंकवाद कहने वालों का मूंह काला हुआ है.
बता दें कि महाराष्ट्र के मालेगांव में 17 साल पहले हुए बम धमाके मामले में कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया. NIA स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इस मामले के सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया है. इस बम धमाके के मामले में बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा को मुख्य आरोपी माना जा रहा था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.